गौरा में राम जानकी मंदिर पर श्री राम जन्मोत्सव का हुआ कार्यक्रम।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज, के वार्ड संख्या 14 में श्री राम जानकी मंदिर पर श्री राम जन्म उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जन्मोत्सव के अवसर पर आचार्य अखिलेश शुक्ला को समाजसेवी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में बलिया दक्षिणी के जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडे ,अध्यक्ष शंभू नाथ जयसवाल, त्रिलोकी जायसवाल, रेनू जायसवाल ,राजेंद्र जयसवाल, आचार्य नारायण शुक्ला, गोविंद मिश्रा ,सत्येंद्र दास, अमृता मिश्रा ,दुर्गा जयसवाल ,वैष्णवी, आनंद जयसवाल ,अर्जुन ,उमा ,मनोज ,विनोद ,साहित अन्य उपस्थित लोगों ने पंडित सूर्यकांत शुक्ला द्वारा प्रस्तुत भजनों का आनंद उठाया। श्री राम जन्मोत्सव के इस महापर्व पर आचार्य अखिलेश शुक्ला ने लोग लोक कल्याण की भावना से लोगों के लिए मंगल कामना व्यक्त कीया।



