नगर पालिका द्वारा दवा का छिड़काव जगह-जगह कराया गया

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया।
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज देवरिया उ0 प्र0 में सरकार के दिशानिर्देश के क्रम में माननीया जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया के निर्देश पर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के आदेशानुसार संचारी व संक्रमण रोग व डेंगू मलेरिया नियंत्रण हेतु ।नगर मे चल रहे रोस्टर माईक्रोप्लान के तहत आज दिनांक 06/04/2025 को पटेल नगर पूर्वी केवटलिया रगरगंज मे दवा का छिड़काव कराया गया। और साथ ही 70 वर्ष से उपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेल नगर बरहज मे दिनांक 07/04/2025 से प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके लिए पूरे नगर मे प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। और इसके लिए मेरे द्वारा मौखिक रूप से नगर के सभी लोगों से अनुरोध भी किया जा रहा है कि सरकार की इस सुविधा का लाभ उठावे।



