आजमगढ़:युवक की मृत्यु का कारण क्या ?,सर्प दंस या स्पताल संचालक की लापरवाही ?,क्षेत्र में चर्चा है कि प्राइवेट हॉस्पिटल बन रहे हैं लोगों की मौत का कारण
Azamgarh: What is the reason for the young man's death? Snake bite or hospital operator's negligence? There is a discussion in the area that private hospitals are becoming the reason for people's deaths.

जिस हॉस्पिटल के डॉक्टर को अपना मरीज संभल में नहीं आते हैं उन मरीजों को यह हायर सेंटर न भेज कर अपने चिन्हित अस्पताल में भेजते हैं जहां से इनको लाभ ज्यादा मिलता है।कुछ इसी तरह का मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार से आया है जहां एक युवक को सर्प काटा जिसे परिजनों ने एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया पहले तो हॉस्पिटल के डॉक्टर ने अपने इलाज किया लेकिन जब मरीज नहीं समला तो हॉस्पिटल के डॉक्टर अपने चिन्हित अस्पताल फूलपुर के लिए रेफर कर दिया। फूलपुर अस्पताल का डॉक्टर पहले तो मरीज का दोहन शोषण किया जब उससे भी नहीं मामला बना तो उसने पल्ला झाड़ते हुए मरीज को आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्र मे चर्चा है कि इसी रेफर के बीच में और इन डॉक्टरो की लापरवाही से मरीज की जान चली गई
आजमगढ़ जिला के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर (अब्दुल्लापुर ) निवासी अभिषेक कुमार उर्फ विवेक 38 वर्ष पुत्र लालजीत की रविवार की रात्रि में सर्प के काटने से मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना मृतक के पिता लालजीत ने थाना गंभीरपुर को दिया सूचना पर पहुंची गम्भीर पुर की पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर (अब्दुल्लापुर) गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ विवेक 38 वर्ष पुत्र लालजीत रविवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे घर के पीछे शौच के लिए गया था, उसी समय उसके हाथ में जहरीले सर्प ने काट लिया आनन फानन में परिवार के लोग अभिषेक कुमार को मुहम्मदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने ताहिर मेमोरियल हॉस्पिटल फूलपुर ले भेज दिया कई घंटे तक ताहिर मेमोरियल फूलपुर में इलाज होने के डॉक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया फिर डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी सत्यमा समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है । मृतक शटरिंग का कार्य करके अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक दो भाई तीन बहन में तीसरे नंबर पर था। मृतक की पत्नी सत्यमा क्षेत्र पंचायत सदस्य है।मृतक एक पुत्र दो पुत्री का पिता था। मृतक के पिता लालजीत की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस शव का पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया।



