आजमगढ़:स्कूल चलो अभियान का वार्षिकोत्सव महोत्सव का हुआ आयोजन

Azamgarh: Annual function of School Chalo Abhiyan was organized

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। तहबरपुर क्षेत्र उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई तहबरपुर शिक्षा क्षेत्र के ढड़नी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में स्कूल चलाओ अभियान एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक, बीएसए राजीव पाठक, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, घनश्याम सिंह पटेल और लक्ष्मी प्रधान के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद स्वागत नृत्य से बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार पेशकश देकर आए हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों द्वारा विद्यालय के क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चो को अंकपत्र और किताब प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।इस दौरान अजेंद्र राय, उपेंद्र दत्त शुक्ल, विमलेश, अजय दत्त पाण्डेय, रमाकांत यादव, हरिमोहन गुप्ता, हरिश्चंद्र यादव, मधुकर पाठक, संतोष राय, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button