सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते मकान के अंदर घुसे चोर लाखों के सामान को उठा ले गए चोर, सुबह के समय  पीड़ित परिवार को हुई जानकारी 

 

 

भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के मेढी गांव में सोमवार की रात चोरों ने मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लाखों का सामान चोरी कर चोर चंपत हो गए। पीड़ित द्वारा चोरी के इस घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस छानबीन में जुटी रही।

उक्त गांव में पत्रकार अमर सिंह का मकान है। सोमवार की रात बिजली न रहने के कारण उनके परिवार के सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे। रात के किसी समय चोर मौके का फायदा उठाते हुए मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर अंदर घुस गए। चोरों ने खुले कमरे में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखे गए दो दर्जन कीमती साड़ियां चुरा लिए। इसके अलावा सोने की बालियां, मागटिका, झाला, चांदी की कमरपेटी व पैंजनी भी चुरा ले गए। सुबह नींद खुलने के बाद परिवार के लोग कमरे में गए तो टूटा बक्सा और बिखरा पड़ा सामान देखकर सभी सन्न रह गए। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत प्रताप श्रीवास्तव मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जहां पर पुलिस द्वारा चोरी के इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button