आजमगढ़: किशुनपुर काशीनाथ पंचायत भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत समारोह संपन्न
आजमगढ़, 06 जुलाई।दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर मंडल में शनिवार को भाजपा का संगठनात्मक उत्सव देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विनोद कुमार राजभर ने किशुनपुर काशीनाथ स्थित पंचायत भवन में पहुंचकर नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए ऐसे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की टीम ही हमारी असली ताकत है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति-नीति को प्रसारित करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।कार्यक्रम में मौजूद मंडल प्रभारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्यगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थकों ने भी नव मनोनीत पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पूरे समारोह में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।