देवरिया:बाईक पर पेड़ गिरने से, पिता,पुत्र की हुई मौत अन्य तीन घायल
Deoria news:Father and son died and three were injured when a tree fell
देवरिया।जनपद के लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचानक एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें पिता पुत्र की मृत्यु हो गई जबकि दो बेटियां और पत्नी घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में भर्ती कराई गई, यह घटना उसे समय हुई जब संतोष चौहान अपनी पत्नी ममता देवी बेटे शिवा और दो बेटिया शिवानी और सोनाली के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए निकले हुए थे जो अपने घर जा रहे थे अभी वह नगर पंचायत लार के पिपरा, चौराहे पर पहुंचे ही थे कि एक पुराना पेड़ जड़ से उखाड़ कर एकाएक अचानक इनकी बाइक बाइक पर गिर गया जिस पेड़ से बने के कारण पिता पुत्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई तीन अन्य घायल हो गए पेड़ इतना भारी भरकम था कि स्थानीय लोगों द्वारा हटाने का प्रयास किया गया लेकिन पेड़ नहीं जाता इसकी सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई मौके पर लार, पुलिस द्वारा पहुंचकर पेड़ को जेसीबी लगाकर हटाया गया और कटाई छटाई की गई सभी घायलों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार, पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने संतोष चौहान एवं शिव को मृतक घोषित कर दिया अंतिम घायल संतोष चौहान की पत्नी ममता देवी और पुत्री शिवानी और सोनाली का उपचार चल रहा है मेरी जानकारी के अनुसार मृतक संतोष चौहान पुत्र रामदास चौहान थाना मदनपुर ग्राम भिटहा यह रहने वाले हैं पांचों अपनी बाइक से राउत पार, रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे।



