भारतवर्ष के प्रसिद्ध संत देवराहा बाबा का मईल आश्रम, बाढ़ से हुआ प्रभावित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

बरहज/देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भारतवर्ष के प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा आश्रम मईल बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो गया है मिनी जानकारी के अनुसार सरयू नदी का जल तेजी से उफान पर है और देवरहा बाबा आश्रम चारों तरफ से पानी भर गया है यहां तक की नरियाव से होकर जाने वाला मार्ग भी, बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गया है जिससे आश्रम पर आने जाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अगर बाढ़ का पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो कुछ ही दिनों में आश्रम पर भी बढ़ पूरी तरह कब्जा कर लेगा आश्रम में पढ़ने वाली गायों के लिए चारे का संकट आ गया है।
प्रशासन की नजर देवरहा बाबा आश्रम पर लगी हुई है, प्रशासन बाढ़ और देवरहा बाबा आश्रम, की पल-पल की खबर ले रहा है बरहज के उप जिला अधिकारी विपिन द्विवेदी अपने, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को देखरेख के लिए लगाए हुए हैं ताकि कहीं से कोई दिक्कत आश्रम पर ना आए बाढ़ को लेकर स्थानीय शासन और प्रशासन तत्पर नजर आ रहा है और बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य करने में जुड़ा जुड़ा हुआ है बाढ़ की ऐसी स्थिति में आश्रम के शिष्यों समर्थकों को भी आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है देवरहा बाबा आश्रम बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो चुका है तो शासन भी बाढ़ से बचाव को लेकर मुस्तैद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button