Deoria news:भाजपा के शासन में किसान खाद और नौजवान रोजगार के लिए पर है परेशान डॉक्टर धर्मेंद्र पांडे

Deoria:Under the BJP rule, farmers, fertilizers and youth are worried about employment - Dr. Dharmendra Pandey

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

देवरिया।भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है, किसान खाद के लिए तो नौजवान रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा। उन्होंने कहा कि आज सहकारी समितियों पर यूरिया खाद नही है अगर आ भी रहा है तो वह पर्याप्त नहीं है। मजबूरी में किसान को खाद प्राइवेट दुकानों से अधिक मूल्य पर खरीदना पड़ रहा है। पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति खराब है, मुश्किल से 8 घण्टे ही बिजली मिल पा रही है। नगर में लो और हाई वोल्टेज की समस्या बनी हुई है ।अधिकांश ट्रांसफार्मर जर्जर हो गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के बल पर इस सरकार के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। कांग्रेस के बिना इस देश व प्रदेश का समुचित विकास सम्भव नहीं है।बैठक को सुधाकर गुप्त,अवधेश पांडेय, अवधेश यादव, मोहन प्रसाद,सैयद फिरोज अहमद,दिनेश गुप्ता,गंगासागर मिश्र, जाबिर खान,सुरेन्द्र यादव, जालन्धर पांडेय, रोहित यादव,चन्द्रिका मिश्र, नागेन्द्र तिवारी, मणिप्रकाश पांडेय, मोहम्मद नासिर, विद्यासागर मिश्र ,अभिजीत पासवान, नेहा पांडेय, विश्वामित्र राजभर, सुच्चन खान,जमशेद अहमद अंसारी ,संजीत पांडेय, मोहित कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button