Deoria news :शॉपिंग मॉल संचालक और रिश्तेदार पर लगा गंभीर आरोप
Deoria:Serious allegations against shopping mall operator and relative
देवरिया ।देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय स्थित SS मॉल और EG मार्ट में काम करने वाली एक युवती ने मॉल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि मॉल में काम करने के दौरान उसके साथ यौन शोषण, धर्मांतरण के लिए दबाव और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाएँ हुईं। युवती ने आरोप लगाया कि मजबूरी में उसे नौकरी छोड़नी पड़ी क्योंकि लगातार उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था।युवती के मुताबिक, मॉल के ऊपरी हिस्से में बने दो कमरों में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण और शोषण किया जाता है। उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। आरोप यह भी है कि बाहर से आए व्यापारी मॉल में ठहरते हैं और उन्हें लड़कियाँ परोसी जाती हैं। ऐशो-आराम और लग्जरी जीवन के लालच में युवतियों को फंसाया जाता है।इस पूरे प्रकरण में युवती ने मॉल मालिक उस्मान गनी, उसकी पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अली का नाम लिया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने पहले उसकी शिकायत को दबाने की कोशिश की, क्योंकि मॉल मालिक पैसे और रसूखदार है। हालांकि बाद में उसने एसपी को दोबारा आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आरोपी गौहर अली पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसने खुखुंदू थाना क्षेत्र की एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर शादी की और उसका धर्मांतरण कराया, जिसके मामले में वह इस समय जेल में बंद है। एस एस मॉल के मालिक उस्मान अंसारी का कहना हैं कि लड़की द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह सभी गलत हैं वह मेरे यहां कभी काम नहीं कि हैं उस युवती का पुरुष मित्र मेरे पास काम करता था जो मेरे शॉपिंग मॉल से पचास लाख रुपए गमन किया था जिसमें मुकदमा दर्ज हैं और उसी मुकदमे को सुलह कराने के लिए यह षडयंत्र किया जा रहा हैं।इस बीच, एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत मिली है और इसकी जांच एएसपी को सौंपी गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है, लेकिन आरोप बेहद गंभीर हैं। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।



