Deoria news:डूमवलिया में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय
Chief Minister's Model Composite School will be built in Dumwalia
देवरिया:-सलेमपुर विकास खंड में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चिन्हित-कम्पोजिट विद्यालय निर्माण के लिए 5.18 एकड़ भूमि चिन्हित
सलेमपुर। विकासखंड के ग्रामसभा किशुनमहुअवा के ग्रामपंचायत डुमवलिया में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय अब जल्द ही बनेगा। इस विद्यालय के लिए जमीन चिन्हित हो गई है। जल्द ही क्षेत्र के बच्चे इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे। यह विद्यालय अत्याधुनिक पाठ्य सामग्री लैस होगा। विद्यालय के निर्माण पर करीब 24.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सलेमपुर तहसील के ग्राम पंचायत डुमवलिया में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण कराने के लिए 5.18 एकड़ भूमि चिन्हित हो गई है। बच्चों का मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय में पढ़ने का सपना अब जल्द पूरा होगा। शासन के आदेश पर तहसील के विकास खंड में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बनना था। विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है और भूमि का चिन्हांकन हो गया है। अब जल्द ही विद्यालय का निर्माण शुरू होगा और अभिभावकों का बच्चों को इस विद्यालय में पढ़ाने का सपना पूरा होगा। इस विद्यालय के निर्माण पर करीब 24.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस विद्यालय में कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी और खेल का मैदान होगा। स्मार्ट क्लास की व्यवस्था होगी। यह प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक चलेगा और विद्यालय में करीब 1500 बच्चे शिक्षा लेंगे। करीब 30 कक्षा कक्ष में डिजिटल क्लास चलाने की सुविधा होगी। विद्यालय में बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए खेल का मैदान होगा। अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला बनेगी। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण से बच्चों की शिक्षा आसान होगी। भूमि चिन्हाकन एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के देख रेख में नायब तहसीलदार गोपाल जी, हरि प्रसाद, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, कार्यदायी संस्था, ग्रामवासी व ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण जनता की उपस्थिति में किया गया।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि सलेमपुर विकास खंड में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। यह जिले का सबसे बड़ा कम्पोजिट विद्यालय होगा। इसके लिए तहसील सलेमपुर के ग्राम पंचायत डुमवलिया (किशुन महुअवा) में 5.18 एकड़ भूमि चिन्हित हो गई है। अब जल्द ही विद्यालय का निर्माण होगा और बच्चे शिक्षा लेंगे।



