आजमगढ़: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने हेतु चौपाल
Azamgarh: Chaupal to make women aware under Mission Shakti 5.0

आजमगढ़ जनपद के थाना गंभीरपुर क्षेत्र के ग्राम मंगरवा में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक विपिन द्विवेदी तथा महिला कांस्टेबल श्रुति पाठक, अंजलि सरोज, सुषमा सरोज और अनामिका मिश्रा ने ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
चौपाल में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे—
1090 (महिला हेल्पलाइन)
181 (महिला सहायता नंबर)
108/102 (एम्बुलेंस सेवा)
112 (आपातकालीन सेवा)
के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।



