Azamgarh news:पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन,महिला रिक्रूट आरक्षियों को मिला मार्गदर्शन
Military conference held in police line, women recruit constables got guidance

आजमगढ़, 1 अक्टूबर:।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में महिला रिक्रूट आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षण, अनुशासन और भविष्य की जिम्मेदारियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया।इस अवसर पर एसपी ने सभी महिला रिक्रूट आरक्षियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए खेलकूद, मेस प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आरक्षियों को कठोर परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



