Deoria news:तेज रफ्तार कार, ने बाइक सवारोंको, मारी टक्कर तीन हुए गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारो को मारी टक्कर तीन हुए गंभीर रूप से घायल।
देवरिया।
देवरिया सलेमपुर रोड पर मनिहारी गांव के निकट देर रात तेज रफ्तार से आ रही कर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए बाइक कर में फंसकर 50 मीटर तक घसीटती रही मिली जानकारी के अनुसार सलेमपुर देवरिया मार्ग पर मनिहारी गांव के समीप ढाबे के पास बने हुए कट पर यह घटना हुई खुखुंदू से सलेमपुर आ रहे नीतीश कुमार, रवि कुमार ,दिलीप कुमार, जो बाइक पर तीनों सवार थे अपनी बाइक मनिहारी गांव में जाने के लिए मोड रहे थे इसी बीच अचानक तेज रफ्तार से आ रही करने जोरदार टक्कर मार दिया स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया गया घायलों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने तत्काल उपचार कर मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया घायल बाइक सवारों में एक की स्थिति, अत्यंत नाजुक बताई जा रही है जिसको मेडिकल कॉलेज देवरिया ने भी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है घायल तीनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए हैं



