Deoria news, मृतक लेखपाल के सम्मान में समर्पित होगा लेखपाल संघ भवन राज्य मंत्री

Deoria today news

मृत लेखपाल के सम्मान समर्पित होगा लेखपाल संघ भवन- राज्यमंत्री
देवरिया।
सलेमपुर, देवरिया। धनगढा निवासी लेखपाल आशीष कुमार के निधन की सूचना मिलने पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम मृतक शोक संतप्त परिवार से मंगलवार को मिली। मृतक लेखपाल के परिजनों को सांत्वना देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि आशीष के सम्मान में तहसील परिसर में लेखपाल संघ के भवन को समर्पित करने की बात कही। राजनीतिक दलों पर बिफरते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि इससे ज्यादा निंदनीय और कुछ नहीं हो सकता कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लाश तक की राजनीति की जाए। मौके पर उपस्थित एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह से वार्ता के क्रम में यह बताया गया कि मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री द्वारा सहायता की बात कही गई है तथा मृतक के परिवार को नियमावली के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। मृतक के बेटियों के लिए बाल विकास परियोजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा। वहीं आशीष की बेटी जो कि आरएल एकेडमी की छात्रा है, उसके लिए इंटरमीडिएट तक की मुफ्त शिक्षा की घोषणा विद्यालय के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, ब्रजेश धर दूबे, अवनीश मिश्र, अभय सिंह, अशोक पाण्डेय, पुनीत शाही, जटाशंकर दूबे, ब्रह्मा मिश्र, राजीव मिश्रा, अखिलेश योगी, प्रमोद सिंह, लल्लन सिंह, इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button