Deoria news, सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाई सूर्य प्रताप शाही
सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं- सूर्य प्रताप शाही
देवरिया:
श्रीजुगल किशोर खेतान ब्रह्मदेव तिवारी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पकड़ी वीरभद्र के सभागार में शनिवार को भाजपा की ओर से अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने नए भारत के निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह संगठन के महान निर्माता थे। उनके दिए गए पदचिन्हों पर हमें चलने की जरूरत है। कहां की भाजपा सरकार में किसान खुशहाल है। बिना भेदभाव किए हर वर्ग के लोगों का भाजपा सरकार में निरंतर विकास हो रहा है। जनता ने भाजपा पर विश्वास किया और भाजपा जनता के प्रति दृढ़संकल्प है। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी पूर्वक अपनी भूमिका निभाएं।प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ने अटल बिहारी वाजपेई को महान व्यक्तित्व का धनी,कवि व कुशल शासक बताया। कहा कि उनकी कविताओं से युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि जारी हुई एसआईआर सूची को लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर सतर्कता से मिलान करें। ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रह जाए। कार्यक्रम को डॉ विनय कुमार राव, प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी , निवास मणि,संजय राव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह ने की। संचालन विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान धनंजय कुमार त्रिपाठी, लखन राव, रामछपित सिंह, संजय कुशवाहा,राजकेश्वर जायसवाल, रणजीत सिंह,राम सूचित सिंह, ओंकार राव आदि मौजूद रहे।



