आजमगढ़:अवैध तमंचा कारतूस के साथ जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़:बिलरियागंज थाने की पुलिस ने जिलाबदर अपराधी अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी बिलरियागंज की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलामजिस्ट्रेट आजमगढ़ भू-राजस्व ने शातिर अपराधी रफीक पुत्र फारूक निवासी ग्राम छिंही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को दिनांक 08.12.2023 सें 6 माह के लिए जिला बदर किया था। शनिवार को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह को सूचना मिली कि जिला बदर अपराधी रफीक पुत्र फारूक जो जिला बदर होने के बाद भी गाँव घर में लुक छिप कर रहता है तथा ग्राम छिही नहर पुलिया पर मौजूद है। इस सूचना पर उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा अभियुक्त रफीक पुत्र फारूक निवासी ग्राम छीहीं निवासी ग्राम छीहीं थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को नहर पुलिय से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा-कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button