Azamgarh news :नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने का बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता को बरामद कर मेडिकल एवं बयान हेतु भेजा

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने का बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता को बरामद कर मेडिकल एवं बयान हेतु भेजा

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
दिनांक 17.03.2026 को थाना रौनापार पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि एक नाबालिग बालिका को बाल अपचारी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान पीड़िता को बरामद कर उसके बयान एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु वन स्टॉप सेंटर भेजा गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में दिनांक 11.04.2026 को उ0नि0 सुमित सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित बाल अपचारी को समय करीब 10:15 बजे बघावर तिराहे से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जनपद पुलिस द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button