Azamgarh Murder:मामूली विवाद मे चाकू घोप कर युवक की हत्त्या
Azamgarh murder: Young man stabbed to death over a minor dispute

मेहनगर/ आजमगढ़ :स्थानीय थाना क्षेत्र के कटात गाँव मे भाजपा के मण्डल मंत्री विजेंद्र राम की बीती रात उनके पटीदार मोहन राम से मामूली विवाद मे मोहन ने छुरा घोप कर हत्त्या कर दी छुरा लगने के बाद ग्राम वासियों ने विजेंद्र को सामूदायक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर लेकर गए हालत गंभीर होती देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया लेकिन रास्ते मे ही विजेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया विजेंद्र अपने माता पिता का इकलौता संतान था वही अपने बूढ़े मा बाप का सहारा था परिवार मे बूढ़े माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। वही मेहनगर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मरचरि हाउस के लिए भेज दिया गया है। हत्यारे की खोज बिन जारी है हत्त्या की जानकारी होने पर भाजपा के जिले से लेकर मण्डल तक के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।



