आजमगढ़ में झंडा लगाने को लेकर विवाद,क्षेत्र में तनाव,प्रशासन अलर्ट,

Controversy over hoisting of flag in Azamgarh, tension in the area, administration alert

आजमगढ़ से एक महत्वपूर्ण समाचार सामने आया है।मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में झंडा लगाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।दोनों पक्षों मे हाथापाई होने लगी दोनों पक्षों से ईट पत्थर भी चले और कई लोग घायल भी हुए है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गांव के मुख्य द्वार पर पहले से तिरंगा और बजरंग दल का झंडा लगा हुआ था।इसी बीच कुछ अराजक तत्वों द्वारा वहां पर पहले से लगे हुए तिरंगे झंडे को उतार कर बाबा साहब का झंडा लगा दिया गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा आसपास के लोग मेंहनगर थाने पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद शरारती तत्वों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पीएसी बल तैनात किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button