AZAMGARH News:ग्राम सभा टीसौरा मे लगी आग किसानो के लगभग 50 बीघा गेहूँ जलकर हुई राख
Azamgarh News: Fire broke out in Risaura village, burning about 50 bighas of wheat belonging to farmers.

रिपोर्ट:अमित सिंह
मेहनगर आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के टीसौरा ग्राम सभा मे बिजली के शार्ट सर्किट से किसानो के लगभग 50 बीघा गेहूँ जलकर राख हो गया है बताया जा रहा है की गेहूँ की कटाई मशीन से हो रही थी उसी समय बिजली के तार से चिंगारी निकली और फसले जलने लगी तेज हवा के झोंको ने पूरे सिवान को आग के लपटो ने ले लिया ग्रामीणों के मदद से और फायर ब्रिगेड की मददसे आग पर किसी तरह से काबू पाया गया किसानो मे मंगलदेव पांडेय सुधाकर पांडेय ओमप्रकाश पांडेय राजेश पांडेय मुन्ना पांडेय महेंद्र पांडेय पिंटू पांडेय बालचंद सरोज संजीव पांडेय जितेंद्र पांडेय आदि किसानो की फसले जल कर राख हो गयी है। वही ग्रामीणों का कहना है की बिजली विभाग के कर्मचारी बिल लेने के लिए हमेशा आते है और पोल खंभे तार का हाल चाल कभी नही लेते है। बिजली विभाग के लापरवाही से आये दिन आगजनी की घटनाएं हो रही है।



