AZAMGARH News:बीती रात तक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पिता स्वर्गीय राधेश्याम पाठक को श्रंद्धाजलि देने का तांता लगा रहा
azamgarh news: Till last night, people kept pouring in to pay tribute to late Radheshyam Pathak, father of BJP state vice president.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/आज़मगढ:निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भड़सड़ा खालसा गांव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के आवास पर उनके पिता स्वर्गीय राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि देने के लिए बीती देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा है और इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी तथा राष्ट्रीय संरक्षक एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्र ‘सेनानी’ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और पत्रकार लगातार गांव पहुंचते रहे वीआईपी आगमन को देखते हुए भड़सड़ा खालसा गांव में प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ कमांडो, हेलीपेड और मेडिकल टीम तैनात रही, वहीं आने-जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रही करीब 12 दिनों तक चली इस व्यवस्था को आज सोमवार के दिन सुबह आठ बजे से धीरे-धीरे हटाया जाने लगा वीआईपी मूवमेंट समाप्त होने के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली वहीं लगातार लोगों के स्वागत-अभिवादन में जुटे विजय बहादुर पाठक के परिवार को भी अब कुछ राहत महसूस हो रही होगी।



