आजमगढ़ के रमेश राजभर बने प्रदेश महासचिव (RTI), कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
लखनऊ में हुआ सम्मान: रमेश राजभर को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बने प्रदेश महासचिव (RTI)

आजमगढ़ जनपद के लिए गौरव और हर्ष का विषय उस समय बन गया, जब 12 अप्रैल 2026 को लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में अजय राय की गरिमामयी उपस्थिति में आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने जनपद आजमगढ़ के पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रमेश राजभर को प्रदेश महासचिव (आरटीआई) पद पर मनोनीत किया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का मनोनयन पत्र प्राप्त होते ही पूरे जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई।रमेश राजभर का यह चयन उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित संगठनात्मक कार्य, निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनके अटूट संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस अवसर पर रमेश राजभर ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव तथा आरटीआई प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि वे राहुल गांधी के सिपाही के रूप में बिना डरे और बिना रुके पार्टी को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।रमेश राजभर के इस मनोनयन की खबर मिलते ही आजमगढ़ जनपद में बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।



