AZAMGARH News:जिले का सबसे शानदार स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन ठेकमा में हुआ : सूरज श्रीवास्तव पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा

Azamgarh news: The district's most spectacular 'School Chalo Abhiyan' rally was organised in Thekma: Suraj Srivastava, former district president of BJP

गंभीरपुर /आजमगढ़।उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत चलाए जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ बी आर सी ठेकमा से भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव एवं प्रधान संघ ठेकमा के अध्यक्ष प्रमोद राय व खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए किया।इस अवसर पर बीईओ अजय तिवारी ने कहा कि बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे मिलकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। मुख्य अतिथि सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है तथा अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री जितेंद्र राय ने बताया कि पंपलेट वितरित कर सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी और अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालयों के कायाकल्प के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं।शिक्षक और छात्र ठेकमा बाजार के सभी मोहल्ले में घूम कर रैली निकाले और गगनचुंबी नारे “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी घर की”, और “मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ” जैसे लगाए गए।रैली ठेकमा के विभिन्न मार्गों से होते हुए कंपोजिट कन्या विद्यालय ठेकमा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मिशन शक्ति की झलक भी देखने को मिली, जिसमें शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर जिलामंत्री आशुतोष सिंह,ए आर पी विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अशोक कुमार,मनोज राय, हरिप्रकाश,प्रमोद मौर्य, सदाशिव तिवारी शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ,ब्लॉक मंत्री प्रेमनारायण सिंह,लल्लन यादव,अनुपमा राय,संतोष यादव,नवनीत यादव सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षामित्र ,अनुदेशक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button