AZAMGARH News:बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कलेक्ट्रेट में भव्य आयोजन

Azamgarh news: Grand event at the Collectorate on the birth anniversary of Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar

आजमगढ़। भारतीय संविधान के शिल्पी, महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और न्यायविद ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने न्यायपूर्ण समाज वही है, जिसमें आदर की भावना निरंतर बढ़ती रहे और तिरस्कार की भावना समाप्त होती जाए। उन्होंने समतामूलक समाज के निर्माण के लिए संविधान के मूल आदर्श स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व को अपनाने पर बल दिया। साथ ही “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह एवं जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके विचारों को जीवन में उतारने और समाज में समानता एवं न्याय की स्थापना के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button