Azamgarh news :संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में दी गयी श्रद्धांजलि

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में दी गयी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
भारत के संविधान निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर पुलिस कार्यालय जनपद आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं जनपदीय पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके महान विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना कार्यालयों एवं पुलिस इकाइयों में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का प्रेरणादायी जीवन हमें यह संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक समतामूलक, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर जनपद में आयोजित जुलूस, रैली एवं अन्य कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
आजमगढ़ पुलिस जनपदवासियों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग हेतु आभार व्यक्त करती है तथा भविष्य में भी शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button