Azamgarh news :बकरी चोरी के आरोप में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

बकरी चोरी के आरोप में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कोतवाली अंतर्गत गुलामी का पूरा मोहल्ला निवासी साहबे आलम पुत्र नेयाज अहमद द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 14.04.2026 को दोपहर के समय उसके घर के पास घूम रहे दो अज्ञात युवकों द्वारा उसके द्वारा पाले गए बकरे को चोरी कर लिया गया। वादी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्ध युवक जाते हुए दिखाई दिए, जो वापस नहीं लौटे। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0–171/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात 02 व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

आज दिनांक 18.04.2026 को उ0नि0 कुलदीप कुमार व उ0नि0 महेन्द्र कुमार मय हमराही पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 01. मो0 शादान पुत्र मो0 फिरोज, निवासी गुलामी का पुरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष, 02. मो0 उमर पुत्र सोहेल, निवासी गुलामी का पुरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को बम-बम बाबा कुटिया के रास्ते के पास से समय करीब 04:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button