Azamgarh news :किशोरी के साथ अशोभनीय हरकत/छेड़छाड़ का आरोपी ज्योति निकेतन तिराहे से गिरफ्तार
किशोरी के साथ अशोभनीय हरकत/छेड़छाड़ का आरोपी ज्योति निकेतन तिराहे से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 172/2026 धारा 75(1) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत एक किशोरी के साथ अशोभनीय हरकत किए जाने की घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
अभियुक्त की तलाश के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.04.2026 को समय लगभग 11:00 बजे अभियुक्त आसिफ पुत्र सद्दार खान निवासी पठान टोली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष को ज्योति निकेतन तिराहे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



