Jaunpur news:युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, CM युवा उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भरता का सहारा

Jaipur News: Youth dreams take flight, CM Youth Entrepreneur Scheme becomes a support for self-reliance

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर बरसाती लाल कश्यप

जौनपुर।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। जौनपुर की अनामिका सरोज और राज कुमार सिंह इसकी जीवंत मिसाल हैं, जिन्होंने सरकारी सहायता के बल पर अपने सपनों को साकार किया और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए।

Jaunpur news:शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा पवन निषाद, पुलिस-प्रशासन ने सकुशल उतारा

मछलीशहर क्षेत्र के कुरनी गांव की रहने वाली अनामिका सरोज ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी मिली। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के सहयोग से उन्हें एसबीआई मछलीशहर शाखा से 5 लाख रुपये का ऋण मिला। इस सहायता से उन्होंने अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया। आज वह सफल व्यवसायी बनने के साथ-साथ दो अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं।

Jaunpur news:बीआरपी कॉलेज मैदान में लगी प्रदर्शनी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

वहीं नौरंगाबाद गजेंद्रपुर निवासी राज कुमार सिंह ने भी इस योजना का लाभ उठाकर अपना स्वरोजगार स्थापित किया। स्नातक शिक्षा प्राप्त करने के बाद रोजगार के सीमित अवसरों से जूझ रहे राज कुमार को योजना के तहत एसबीआई पट्टीनरेन्द्रपुर शाखा से 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। उन्होंने इस धनराशि से अपना व्यवसाय शुरू किया और आज न केवल स्वयं आत्मनिर्भर हैं, बल्कि दो अन्य युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।

Jaunpur news:ऑपरेशन वज्रपात” में जौनपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, सोशल मीडिया के 56 गैंग पुलिस के रडार पर

दोनों लाभार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग मिले तो वे न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि समाज में रोजगार सृजन का माध्यम भी बन सकते हैं

 

 सोफा फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी अवैध धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके उद्यमशील सपनों को साकार करने का प्रभावी मंच उपलब्ध करा रही है। यह योजना प्रदेश के युवाओं के लिए उम्मीद और विकास का नया द्वार साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button