Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन वज्रपात के तहत कार्रवाई

Jaunpur news: Three youths arrested for showing off on social media, action taken under Operation Vajrapath

जौनपुर।*जनपद में अपराध एवं अराजक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर रंगबाजी का वीडियो बनाकर भय और अशांति का माहौल पैदा करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय…

Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाना पड़ा महंगा, ऑपरेशन वज्रपात में युवक गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अराजकतत्वों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं रंगबाजी से जुड़े वीडियो पोस्ट कर समाज में भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे थे।

Jaunpur news:शाहगंज में वृद्ध की मौत पर प्रशासन की जांच पूरी, पार्क निर्माण से नहीं जुड़ा मामला

गिरफ्तार आरोपियों में आयुष सिंह निवासी रामगढ़ (गोगावल), अनुराग मोदनवाल निवासी बरांवा थाना मीरगंज तथा दुर्गेश बिन्द निवासी भिखारीपुर थाना मछलीशहर शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।

Jaunpur news:शाहगंज में वृद्ध की मौत पर प्रशासन की जांच पूरी, पार्क निर्माण से नहीं जुड़ा मामला

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया, कांस्टेबल अरविन्द सिंह एवं कांस्टेबल सुनील कुमार यादव शामिल रहे।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियार, रंगबाजी या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button