ज़मीन की करोड़ों की रकम बनी मौत की वजह! अपने ही निकले दुश्मन, भाड़े के शूटरों से कराई जितेंद्र पटेल की हत्या?

Land worth crores became the cause of death! Did his own enemies turn out to be the ones who had Jitendra Patel murdered by hired shooters?

वाराणसी।रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी स्थित सौरव विहार कॉलोनी के पास जनरल स्टोर संचालक *जितेंद्र कुमार पटेल (40)* की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, यह हत्या किसी पेशेवर अपराधी द्वारा नहीं बल्कि मृतक के बेहद करीबी लोगों की साजिश का नतीजा है, जिन्होंने भाड़े के शूटरों (कॉन्ट्रैक्ट किलर्स) के जरिए वारदात को अंजाम दिलाया।

Varanasi news:नाबालिग पर शादी का दबाव और छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामनगर पुलिस का त्वरित एक्शन

पुलिस सूत्रों का दावा है कि हाल ही में बिकी एक जमीन की मोटी रकम जितेंद्र पटेल के बैंक खाते में जमा थी। इसी रकम को लेकर उनके कुछ करीबियों से गंभीर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रुपयों के बंटवारे को लेकर उन्हें पहले धमकियां भी मिल चुकी थीं, जिसके चलते वह भय के माहौल में जी रहे थे और रात में दुकान बंद कर पत्नी के साथ ही घर लौटते थे।

हाईवे के किनारे गड्ढे में मिला ज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस 

जांच में सामने आया है कि वारदात से लगभग 20 दिन पहले ही शूटरों को सुपारी दे दी गई थी। जैसे ही जितेंद्र की पत्नी मायके गईं और वह अकेले दुकान से घर लौटने लगे, साजिशकर्ताओं ने मौका भुनाया। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही शूटरों को उनकी सटीक लोकेशन दी थी।

अयोध्या से राष्ट्र तक: भगवान श्रीराम की जीवित रक्तरेखा को मिला जन-जन का समर्थन

एसओजी और रोहनिया पुलिस की संयुक्त टीमों ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक ट्रांजेक्शन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई अहम सुराग जुटाए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

रेलवेभर्तीबोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे द्वारा मऊ होकर वाराणसी गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन

इधर मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। विधायक सुनील पटेल के नेतृत्व में पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों और पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने *पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल* से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की।

करीना कपूर खान बनीं ‘नुवा’ का चेहरा

पुलिस कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और वाराणसी के अलावा लखनऊ, चंदौली, बिहार तथा गुजरात में भी पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि *“मुजरिम चाहे घर का हो या बाहर का, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”*

व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल और इनवीडियो ने लॉन्च की भविष्य की फिल्ममेकिंग लैब

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने जितेंद्र पटेल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली लगने के बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए खुद बाइक चलाकर घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अपने पीछे वह पत्नी और दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं।

अब सबकी निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, क्योंकि इस हत्याकांड का सच सामने आने में शायद ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button