गुरु स्मृति और कैंची धाम उत्सव पर गौशाला में उमड़ा श्रद्धा का सागर, गूंजा सुंदरकांड पाठ

Mau

मऊ। घोसी।हनुमत कृपा सेवा समिति श्री सुंदरकांड पाठ परिवार के तत्वावधान में रविवार को गोपाल गौशाला परिसर मऊ में गुरु स्मृति एवं कैंची धाम वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

ज़मीन की करोड़ों की रकम बनी मौत की वजह! अपने ही निकले दुश्मन, भाड़े के शूटरों से कराई जितेंद्र पटेल की हत्या?

समिति के सेवादारों ने पूरे समर्पण भाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए और उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठ में सहभागिता कर भगवान हनुमान का गुणगान किया तथा समाज में धार्मिक जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया।
15 वर्षों से निःशुल्क धार्मिक और सामाजिक सेवा में जुटी समिति

Asaduddin Owaisi:मटेरा से ओवैसी का चुनावी बिगुल, मुस्लिम-यादव-पिछड़ा-दलित एकता का आह्वान

समिति के मुखिया चंद्रशेखर अग्रवाल उर्फ चंदू चाचा ने बताया कि हनुमत सेवा समिति पिछले 15 वर्षों से लगातार प्रत्येक शनिवार नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं स्थायी सदस्यों के आवासों पर निःशुल्क श्रीसुंदरकांडपाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने बताया कि समिति ने दिसंबर 2025 में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया था। इसके अतिरिक्त वाराणसी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ धाम और बागेश्वर धाम में भी समिति द्वारा विशाल स्तर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा चुका है। समिति की यह निरंतर सेवा धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता और संस्कारों को भी मजबूत करने का कार्य कर रही है।

प्रेमी के साथ इश्क पति की हत्या, पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी के संग संबंध बनाने के बाद हत्या

गुरुदेव कमलेश राय महाराज को श्रद्धांजलि, पशु-पक्षियों के लिए हुआ विशाल भंडारा:
रविवार का यह विशेष आयोजन हनुमत सेवा समिति के पुरोधा एवं गोलोक्वासी पूज्य कमलेश राय जी महाराज की चौथी पुण्यतिथि तथा कैंची धाम बाबा के वार्षिक उत्सव के संयुक्त अवसर पर आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने अपने गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सुंदरकांड पाठ कराया और उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को याद किया। इस अवसर पर गौशाला में पशु-पक्षियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग पांच कुंतल सब्जियां, फल, चना, गुड़, रोटियां, हरा चारा एवं अन्य खाद्य सामग्री गौवंश,बंदरो और पक्षियों को समर्पित की गई। समिति के इस अनूठे सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

पत्रकारों से रेलवे रियायत छीनना: लोकतंत्र की आवाज़ को कमजोर करने का निर्णय लेखक: हृदयानंद मिश्र

पशु तस्करी प्रकरण पर बोले थाना प्रभारी, गौसेवा का दिया संदेश:
कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि सरायलखांशी थाना प्रभारी घनश्याम यादव अपने पुलिसकर्मियों के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए और विधिवत आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने हाल ही में पशु तस्करी से जुड़े एक मामले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पशु तस्कर 36 गायों को ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, जिसे पुलिस ने रोककर कार्रवाई की। दुर्भाग्यवश इस घटना में 27 गायों की मृत्यु हो गई, जबकि शेष 9 गायों को सुरक्षित बचाकर सेवा और संरक्षण के लिए ग्रामीणों को सौंप दिया गया। मृत गौवंश के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उन्हें पीतांबर वस्त्र ओढ़ाकर पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ दफनाया गया। इसके पश्चात थाना प्रभारी ने स्वयं गौशाला में पशु-पक्षियों को रोटियां, हरी सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया। उनके इस संवेदनशील और मानवीय व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना की तथा पुलिस और समाज के बीच सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button