Azamgarh news:विद्युत पोल की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी 

गंभीरपुर /आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर (मुहम्मदपुर) गांव में मंगलवार शाम एक 7 वर्षीय बालक की बिजली के पोल की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक सागर सिंह शौच के लिए घर से लगभग 50 मीटर दूर खेत में गया था।

Azamgarh News:दो सड़क हादसों से जुड़े मामलों में दो की मौत, एक में मुकदमा दर्ज तो दूसरे में पोस्टमार्टम की कार्रवाई

मृतक के पिता शिवराज सिंह ने गंभीरपुर थाना में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सागर सिंह मंगलवार शाम करीब 4 बजे खेत में शौच के लिए गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

Azamgarh News:प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर सहजानंद राय का भव्य स्वागत, हरिऔध कला भवन में उमड़ा जनसैलाब

खेत में पहुंचने पर सागर सिंह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Azamgarh news :कार्य में घोर लापरवाही पर डायल-112 के 02 पुलिसकर्मीयों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के दिए आदेश 

घटना की सूचना मिलते ही गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता शिवराज सिंह की तहरीर के आधार पर गंभीरपुर पुलिस ने जाँच पड़ताल मे जुटी हुई है।

आजमगढ़ में स्थानांतरित दो सीओ को एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

थानाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक सागर सिंह अपने माता-पिता, शिवराज सिंह और शांति देवी, का छोटा पुत्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। एसडीओ मार्टिनगंज संदीप चंद्रा ने बताया कि जानकारी मिली है पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिलेगा जो भी दोषी लाइनमैन है उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और जो लोहे का विद्युत पोल है उसे बदल दिया जाएगा और जो भी सहायता राशि है उसे प्रदान कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button