आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सरकारी स्कूल के मास्टर-मास्टराइन पर गिरी गाज

Objectionable video goes viral, government school teacher and mistress face action

 

कन्नौज।सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो कई माह पुराना है, लेकिन हाल ही में वायरल होने पर विभाग ने मामले का संज्ञान लिया।शिक्षा विभाग ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यालय की गरिमा और सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button