Azamgarh news :आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त 02 शस्त्र धारक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त 02 शस्त्र धारक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अब तक कुल 51 शस्त्र धारको के शस्त्र लाइसेंस किये निरस्त/निलंबित
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश मास्टर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।
जनपद आजमगढ़ के 01 शस्त्र लाइसेंस धारक का 01 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था। इस व्यक्ति के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया।
01 जनवरी- 2026 से अब तक कुल 42 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित/निरस्त किये गये हैं ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अब तक कुल 51 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित/निरस्त किये जा चुके हैं ।
निरस्त/निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारक का नाम पता-
01. मोहम्मद अबुबकर पुत्र मोहम्मद याकूब हाशमी, सा0 गौसपुर थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रि0/पि0 शस्त्र सं0-149832 , लाईसेंस नं0- 310/09-
1.मु0अ0सं0 145/2025 धारा 351(3)/352 बीएऩएस थाना महराजगंज आरोप पत्र ए-160/25 दिनांक 18.05.2025 को मा0 न्यायालय प्रेषित
2.मु0अ0सं0 66/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएऩएस व 3(1)द/ 3(1)ध/ 3(2)5ए एससी एसटी एक्ट थाना महराजगंज- विवेचनाधीन
02. शाहिद हसन पुत्र हाजी शमीउल्ला, सा0 पुरा रानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के डीबीबीएल गन सं0 132038 लाइसेंस सं0 4850(2)/1949/एमवीबी
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 142/2016 धारा 147/353/336/504/506/427/379/356/295ए भादवि व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनिय
म थाना मुबारकपुर
2.मु0अ0सं0 06/19 धारा 323/504/506 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार का वक्तव्य:-
जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी ।



