Azamgarh news :जवाहर नवोदय विद्यालय, जीयनपुर आज़मगढ़ में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
जवाहर नवोदय विद्यालय, जीयनपुर आज़मगढ़ में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
विद्यालय प्रशासन ने जनपद के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पात्र बच्चों का समय रहते आवेदन कराएं। जनपद के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच होना आवश्यक है।
इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए शीघ्र आवेदन कर अपने बच्चों को देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करें।



