आजमगढ़:पानी न मिलने से भड़के किसान,शारदा सहायक नहर पर किया प्रदर्शन

Azamgarh: Farmers angry over lack of water, protest at Sharda Sahayak Canal

बरदह,आजमगढ़:विकासखंड ठेकमा के ग्राम पंचायत भवतर में शारदा सहायक खंड 23 की माइनर का फाटक बंद होने से करीब 16 गांवों के किसानों में आक्रोश है। पानी न मिलने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।सोमवार को भवतर, सरायपलटू, बालपुर, खरैला सहित प्रभावित गांवों के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि राजवाहा अधिकारियों द्वारा माइनर का फाटक बंद कर दिया गया है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है और धान की रोपाई में दिक्कत हो रही है।इस दौरान अजय मिश्रा, पिंटू सिंह BDC भवतर, मोनू सिंह, नन्दन सिंह, प्रीतम सिंह, चन्दर यादव, चंदन सिंह, दिनेश सिंह, प्रमोद मिश्रा, मोछू यादव, रवि तिवारी, कमलेश यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।वहीं शारदा सहायक खंड 23 ठेकमा के एक्सईएन वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था, वहां सप्लाई की जा रही है। एक-दो दिन में इस माइनर को भी खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button