Azamgarh news :आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर, 04 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर, 04 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, दीपक कुमार यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् उत्तर प्रदेश अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रवेश सत्र-2026 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है।
जनपद में संचालित समस्त राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों द्वारा आनलाईन आवेदन दिनांक : 11 जुलाई 2026 से परिषद् पोर्टल (www.scvtup.in) पर आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।
इच्छुक अभ्यर्थी जनपद में संचालित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष प्रवेश आवेदन पत्र की अन्तिम तिथि दिनांक-04 अगस्त 2026 तक अपना आनलाईन आवेदन कर सकेंगे।



