Azamgarh news:उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई

Azamgarh news: Guru Purnima was celebrated with devotion and enthusiasm in Higher Primary School Sisredi.

गंभीरपुर/आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप अर्पित कर किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर तथा उनका सम्मान करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु ही ज्ञान के प्रकाश से जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव प्रत्येक विद्यार्थी का नैतिक कर्तव्य है।कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक रामानंद प्रजापति, अश्वनी तिवारी एवं मनीष गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं भारतीय संस्कारों से ओत-प्रोत रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button