Jabalpur news:आगामी गणेश उत्सव और विसर्जन व्यवस्थाओं को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Jabalpur News: Peace committee meeting concluded regarding upcoming Ganesh festival and immersion arrangements.

Jabalpur news,

आगामी गणेशोत्सव और पर्यूषण पर्व को शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने के लिए पनागर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों और समिति के आयोजकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के दौरान गणेश चतुर्थी सोमवार से शुरू होने तथा 24 तारीख को इसके विसर्जन कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने बताया

चर्चा के दौरान विसर्जन कुंड, आवागमन के रास्ते, प्रतिमाओं की स्थापना, बिजली व्यवस्था और जुलूस मार्ग जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। नगरपालिका द्वारा मम्नौधा और बरझाई में दो विसर्जन कुंड बनाए गए हैं, इसके अलावा स्थानीय तालाबों में भी विसर्जन की व्यवस्था रहेगी। मुख्य विसर्जन 24 और 25 सितंबर को संपन्न होगा, जिसके लिए प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि त्यौहार को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button