Azamgarh news:चारों तरफ मचा हाहाकार , जब सीएनजी कार में लगी भीषण आग, तो देखते ही देखते जलकर नष्ट हुई बैगनार

Azamgarh news: Chaos erupted when a CNG car caught fire, burning Bagnar to ashes in no time.

रिपोर्टर कहकशां परवीन

फूलपुर (आजमगढ़)4 अक्टूबर निजामाबाद कस्बे में गुरुद्वारा मोड़ के पास शनिवार की देर रात एक वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। कार में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार रसड़ा, बलिया निवासी अरविंद प्रसाद शर्मा अपने मित्र निजामाबाद निवासी श्रीराम विश्वकर्मा के मृत्यु कि सूचना के बाद उनके घर अंगना करने देर रात आए थे। उनके साथ गाड़ी में अनिल कुमार शर्मा निवासी मिर्जा हाजीपुरा मऊ भी थे।उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की और अंदर चाय-पानी पीने चले गए। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। अरविंद प्रसाद शर्मा ने रविवार सुबह बताया कि वह कार चलाकर बलिया से निजामाबाद आए थे। उनका अनुमान है कि वाहन के गर्म होने (हीट होने) के कारण आग लगी होगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह जल गई। उसमें रखा हुआ सारा समान जलकर खाक हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजामाबाद को तहसील मुख्यालय बने करीब 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां अग्निशमन विभाग का स्थायी कार्यालय और दमकल वाहन उपलब्ध नहीं है। लोगों का आरोप है कि आग लगने की घटनाओं में समय पर दमकल की सुविधा नहीं मिलने से नुकसान बढ़ जाता है। लोगों ने निजामाबाद में स्थायी अग्निशमन केंद्र और दमकल वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button