आजमगढ़:शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़:मुबारकपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त अमित यादव पुत्र हरिकेश यादव साकिन खौरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ने वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा विडियो बनाकर वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 100/2024 धारा 376/313/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमित यादव पुत्र स्व0 हरिकेश यादव साकिन खौरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को उसके घऱ ग्राम खौरा से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।