दिनदहाड़े बेखौफ बदमाश ने ​महिला पर असलहा तान लूट ली चेन, देखिए वारदात की CCTV फुटेज

राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं,वो बेखौफ होकर वारदात कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं,ताजा मामला कृष्णानगर क्षेत्र का है, जहां बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने असहले के बल पर एक महिला की चेन लूट लिए(The miscreants are getting high in the capital Lucknow, they are running away easily after committing crimes without fear, the latest case is from Krishna Nagar area, where fearless bike riding miscreants looted a woman’s chain on the strength of Asahle)इस दौरान महिला उनसे भिड़ गई लेकिन बदमाश ने उन पर असलहा तान ​दिया और भाग निकला। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। अब पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी हैकृष्णानगर के मानसनगर इलाके में कारोबारी मनोज पंजाबी रहते हैं,उनके अनुसार, सुबह उनकी पत्नी प्रीति घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से डेरी गई थीं। वहां से वापस लौटते समय वो घर का गेट खोलने लगीं। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। इस दौरान प्रीति ने विरोध किया और बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीनाझपटी में चेन जमीन पर गिर गई। यह देख बदमाश ने असलहा निकालकर प्रीति पर तान दिया और जमीन से चेन उठा ली।इसके बाद बदमाश प्रीति पर असहला तानते हुए चेन लेकर फरार हो गया। इस दौरान प्रीति ने पीछा भी किया, पर बदमाश हाथ नहीं लगे। दिनदहाड़े चेन लूट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button