उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित,पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी/आजमगढ़:अजमतगढ़ ब्लाक के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल घाघरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने भी उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान बच्चों ने खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा आप लोग पढ़ लिखकर आगे बढ़े। शिक्षकों से उन्होंने कहा आप लोग मेहनत और लगन के साथ बच्चों को शिक्षा दें, बच्चे भी मेहनत के साथ पढ़े।
सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
भृगुनाथ सिंह ने कहा बच्चों को शिक्षा देने का दायित्व शिक्षकों पर होता है।अच्छी शिक्षा प्राप्त कर बच्चे हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं।
बृजेश सिंह ने कहा शिक्षा से बढ़कर कोई दूसरा धन नहीं होता। शिक्षा के बल पर आप अपना और अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है। आज परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी अच्छे-अच्छे पदों पर विराजमान है।
शिक्षिका रेखा यादव ने कहा लड़कियां लड़कों से कम नहीं है बस उनको अवसर देने की जरूरत है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उत्कृष्ट अंक पाकर बालिकाओं ने साबित कर दिखाया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य ने सबका आभार प्रकट करते हुए कहा आप लोगों ने अपना बहुमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसका मान बढ़ाया, इसके लिए मैं आभारी हूं।
प्रथम स्थान पाने वाली किंजल सिंह, अनामिका सिंह , द्वितीय स्थान पाने वाली प्रिया सिंह, आयुष पटेल, आर्यन सिंह,अंश सिंह को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही कक्षा चार, तीन,दो,एक में उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। कक्षा 5 के सभी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य, बृजेश सिंह,भृगुनाथ सिंह, रेखा यादव, संजय राय,गौरव राय,सुधा सिंह, बबीता सिंह, सीमा सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button