ग्रेटर नोएडा से अपहृत 15 वर्षीय लड़के का शव बुलंदशहर से बरामद
Body of 15-year-old boy kidnapped from Greater Noida recovered from Bulandshahr
ग्रेटर नोएडा से चार दिन पहले अपहृत 15 वर्षीय लड़के का शव उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
ग्रेटर नोएडा, 5 मई। ग्रेटर नोएडा से चार दिन पहले अपहृत 15 वर्षीय लड़के का शव उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा से 1 मई की दोपहर को एक रेस्टोरेंट मालिक के बेटे का अपहरण कर लिया गया था।
सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग को उसे जबरन कार में ले जाते हुए देखा गया था।
घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपहरण के दौरान, एक महिला ने लड़के कुणाल को एक तरफ से कवर किया। वहीं, दो अन्य लोगों ने उसे दूसरी तरफ से कार में धकेल दिया। घटना बीटा-2 पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है।
अधिकारी ने आगे बताया कि प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई है। आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।