आजमगढ़:मकान के पीछे से छत से सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ नकदी सहित लाखों का माल किया पार

The thieves entered the house through the stairs from the roof behind the house, broke the lock of the cupboard and stole goods worth lakhs including cash

आजमगढ़:मकान के पीछे से छत से सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ नकदी सहित लाखों का माल किया पार,ग्रामीणों ने शक के आधार पर कई बंजारों को किया पुलिस के हवाले*
*घर से 100 मीटर दूर टूटा बक्शा व कुछ सामान मिला नकदी जेवरात गायब

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी (आजमगढ़):जीयनपुर कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार की रात मकान के पीछे से छत पर चढ़े चोर सीढ़ी के रास्ते कमरे में घुसे और अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा पचास नकद एवं लाखों के जेवरात चुरा लिया। जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, पहले चोरों ने बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया। मंगलवार को अरविंद राय ने कोतवाली में तहरीर दिया।

 

जीयनपुर कोतवाली के मोहम्मदपुर निवासी अरविंद राय के मकान में सोमवार की रात में चार-पांच की संख्या में चोर पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी के सहारे कमरे में घुस गए। जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे उस कमरे को बाहर से चोरों ने बंद कर दिया। चोर दूसरे कमरे में रखें बक्से और आलमारी

 

तोड़कर उसमें रखी कई अटैचिया घर से लगभग 100 मीटर दूर ले जाकर उसमें रखा जेवर और नकदी उठा ले गए तथा साड़ी कपड़ा अन्य सामान छोड़ दिए। अरविंद राय सुबह 4:00 बजे जब टहलने के लिए निकले तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने कमरे को खोला तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। ग्रामीण और आसपास के लोगों ने कुछ ही दूर पर रह रहे बंजारों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

 

मंगलवार को अरविंद राय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button