आजमगढ़:जनपद में चुनाव संपन्न करने के लिए कुल 3840 मतदान कर्मियों में 29 कर्मी रहे गैर हाजिर,कल 15 में को जाकर करें प्रशिक्षण प्राप्त अन्यथा कराई जाएगी Fir
29 out of 3840 polling personnel were absent to conduct elections in the district

आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने D-224 गैंग का सदस्य, शातिर लूटेरा व हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बुधवार को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह को सूचना मिली की थाना सरायमीर का हिस्ट्रीशीटर शातिर लुटेरा व D-224 गैंग का सदस्य पुर्णेन्दु प्रखर उर्फ अखिलेश राम इस समय बस्ती नहर पुलिया पर अवैध
तमंचा के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के नियत से खड़ा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया, उसने अपना नाम पुर्णेन्द्र प्रखर उर्फ अखिलेश राम पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम शेरवाँ, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र 36 वर्ष बताया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को समय करीब 10.15 बजे बस्ती नहर पुलिया के पास हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 257/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



