आजमगढ़:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
Azamgarh: Accused of rape under the pretext of marriage arrested

आजमगढ़: शहर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, वादिनी मुकदमा/पीड़िता थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ (हाल मुकाम ब्रह्मस्थान थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़) ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी 1.विशाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सेमरी थाना तहबतपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग
27 वर्ष वादिनी मुकदमा/पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। जिससे बच्चा ठहर जाने पर गर्भपात करा देना व गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने के धमकी दी गयी, के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 291/2024 धारा 376/313/504/506 भादवि, बनाम 1.विशाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सेमरी थाना तहबतपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 27 वर्ष पंजीकृत किया गया, विवेचना प्रचलित है।
मंगलवार को उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव, कां0 दमन पाण्डेय द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल सेठ पुत्र महेन्द्र सेठ निवासी सेमरी थाना तहबरपुर आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को समय 09.15 बजे राजघाट तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



