आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा में लापरवाही,बड़ी दुर्घटना के बाद जागेगा पीडब्ल्यूडी अधिकारी, अप्रोच बनाए बिना ही ठेकेदार ने तोड़ी पुलिया,अफसर की लापरवाही पर जिम्मेदार कौन

आजमगढ़ बिंद्रा बाजार मेंहनगर मार्ग पर गौरी गांव के पास रोड बन रहे पुलिया के के कारण मार्ग पर बने अप्रोच पर गड्ढा होने के कारण आने जाने लोगों के लिए आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं जिससे लोगों की समस्या काफी समस्याएं उत्पन्न हो रहे हैं।

बताते चले कि बिंद्रा बाजार , मेंहनगर – कम्हरिया मार्ग चौड़ीकरण हो गया है, लेकिन गौरी गांव के पास बनी पुलिया का चैड़ीकरण नहीं हो पाया, अब ठेकेदार द्वारा पुलिया को तोड़कर चौड़ीकरण किया जा रहा है और मार्ग पर चलने वाले राहगीरो के लिए आवागमन हेतु आप रोज नहीं बनाया गया है राहगीरो का पुलिया से उत्तर तरफ से होकर गुजरना पड़ रहा है । जब तक पुलिया का निर्माण हो रहा है ठेकेदार द्वारा अप्रोच रोड नहीं बनाने के कारण आने जाने वाले लोगों के लिए लगभग 6 फीट नीचे गड्ढों से होकर जाना पड़ रहा है। कच्ची मिट्टी पर चलने के कारण काफी धूल उड़ती है जिसके कारण लोगों के आंखों में धूल उड़ती है और सामने अंधेरा छाया रहता है ।
आने जाने वाला अप्रोच काफी नीचे होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं इस संबंध में वजीरमल पुर निवासी संतोष यादव, राजिक शेख, दीपक यादव , टेकमलपुर निवासी शिवबचन यादव, जमालपुर निवासी लुकमान ,सलरूप एडवोकेट आदि लोगों ने पुलिया के पास से बने अप्रोच को सही करने की मांग की ,जिससे जब तक पुलिया निर्माण हो तब तक आने वाले आने जाने वाले राज्यों के लिए समस्या का समाधान हो सके ।



