आजमगढ़:ट्रक में पीछे से जा घूसी कार कई लोग घायल
Car crashes into truck from behind, injuring several

आजमगढ़:ट्रक में पीछे से जा घूसी कार कई लोग घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुआ हादसा,
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 188.7 पर आगे आगे चल रही एक ट्रक में पीछे से आ रही वेगनार जा घुसी जिसके कारण वेगनर पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई कार में बैठे चालक सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तुरंत उपचार के लिए यूपीडा गश्ती दल की देखरेख में अहिरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है बताते चलें कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 188.7 पर पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया गांव के पास आज दोपहर लगभग 1:00 बजे के
आसपास प्रतापगढ़ से आजमगढ़ को जा रही एक वेगनार कार UP70CZ-7721 आगे चल रही ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसके कारण कार एवं कार का इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चालक वीरेंद्र तिवारी उम्र 64 साल, करण कुमार तिवारी उम्र 62 वर्ष व उनकी पत्नी श्रीमती गीता तिवारी उम्र 58 वर्ष घायल हो गए।
घायल सभी लोग प्रतापगढ़ जिले के थानाकोडर अंतर्गत प्रतापगढ़ के निवासी बताये जा रहे हैं घायलों को यूपीडा गश्ती दल की देख रेख में पीएनसी की एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौला भेजा गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।



